संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ठंड में हुई इजाफा और तापमान में आई गिरावट से लोगों का जन- जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। एका-एक पारा में गिरावट से मंगलवार को आलम यह रहा ठंड से बचने के लिये लोग दोपहर तक आग के पास चिपके रहे।वही सुबह में कोहरे की वजह से वाहनों को लाईट जलाकर चलना पड़ा।विजबिलिटी काफी कम होने और कुहासे की वजह से सड़को पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए नजर आये। इधर मौसम बिभाग की माने तो आनेवाले दिनों में और अधिक ठण्ड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम को देखते हुए कई वाहन स्वामियों द्वारा वाहनों में फॉग लाईट लगाई जा रही है। ताकि कुछ हद तक कोहरे से राहत मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग