संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।घायलों का इलाज रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में कराया गया।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के चकपीर गांव का है। दोनों पक्षों द्वारा सहाजितपुर थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें दस लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी उमेश साह ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि अपने घर पर सोए थे। तभी बगल के ही मनोज साह, सरोज साह, उमरावती देवी एवं गुड़िया देवी घर मे घुस गाली- गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान नामजदों ने हमलोगों के आँख में मिर्च पावडर भी झोंक दिया। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद फरार हो गए और घर में रखे नगद रुपये भी निकाल लिये। तथा मेरे पत्नी एवं भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी उमरावती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें उमेश साह, सोशिला देवी पूजा कुमारी, इंदु देवी, लालझरी देवी, जवाहिर साह सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग