- अमृत महोत्सव के तहत अपने नजदीकी स्वतंत्रता सेनानियों को जानने निकले स्काउट गाइड के कैडेट
प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अमृत महोत्सव के तहत अपने नजदीकी स्वतंत्रता सेनानियों को जानने के उद्देश्य से ईश्वरी उच्च विद्यालय बसंत गरखा से स्काउट मास्टर अम्बुज कुमार झा एवम सूर्य ज्योति ओपन ट्रूप से जयप्रकाश कुमार के निर्देशन में स्कूल के छात्रों के साथ साइकिल यात्रा के माध्यम से दिघवारा मलखाचक स्थित गाँधी कुटीर का भ्रमण किया गया। स्काउट एवम विद्यालय के 20 छात्रों के साथ स्वतंत्रता सेनानी रामविनोद सिंह जी द्वारा स्थापित गाँधी कुटीर में जाया गया। यहां स्थित गाँधी चबूतरा पे छात्रों द्वारा राष्ट्रगान गया गया। वर्ष 1925 में गांधी जी का आगमन हुआ था। इनके अलावे राजेंद्र बाबू, नेहरू जी, आचार्य कृपलानी, सरोजनी नायडू आदि महापुरुषों का आगमन हुआ था। रामविनोद सिंह जी का पूरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे। जब 1942 के आंदोलन में रामबिनोद सिंह जेल गए तब इनकी पुत्री शारदा देवी एवम सरस्वती देवी आंदोलन का जिम्मा संभाली थी। इस तरह इस दौरे का मुख्य उद्देश्य है कि वर्ग के छात्र भ्रमण करते हुए जानकारी इकट्ठा करेंगे और विद्यालय में आ के सभी छात्र छात्राओं को बताएंगे। छात्रों में वर्ग मोनिटर पंकज, अंकित, विवेक, सूरज, रोहित एवम सुधांशु कुमार को दायित्व सौंपा गया है वो एक प्रजेंटेशन तैयार कर छात्रों को बताये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग