राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बनियापुर प्रखंड के बेदौली पंचायत मे भारत की प्रथम शिक्षिका माँ सावित्री बाई फुले की 191वां जयंती समारोह पूर्वक सावित्री बाई फुले शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की गई। जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम एव बेदौलीं पंचायत की मुखिया संगीता देवी के द्वारा संयुक्त रूप से मंच से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम ने सावित्री बाई फुले जयंती पर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण बल दिया। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज में महिलाएं अंधविश्वास में जकड़ी हुई है। उन्हें शिक्षा के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदत अधिकार का प्रयोग करते हुए हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। सावित्रीबाई फुले संस्थान द्वारा सामाजिक और परिवारिक सद्भाव एवं शांति हेतु योगदान देने वाले अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, समाजसेवी पत्रकार विक्रम चौधरी, मिशन गायक राजकुमार यादव और मुखिया संगीता देवी को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भगवान राम और संचालन पत्रकार विक्रम चौधरी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले ललन राम, प्रभु कुमार प्रियदर्शी, राकेश कुमार राम, लाल बाबू जी, रमेश कुमार शिक्षक, योगा गुरु सत्येन्द्र जी महाराज, जदयू अध्यक्ष शिव नारायण सिंह पटेल, मुखिया अरुण दास, मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार समाजसेवी आदि शामिल थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा