राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। संकट मोचन संगीत महाविद्यालय एकमा-हंसराजपुर से गुरूद्वय पंडित हरेराम पांडेय व प्रिंस पांडेय से संगीत की शिक्षा हासिल करने वाली कल्पना हाल ही में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गायन में प्रथम स्थान बनायी थी। अब कल्पना के राज्य स्तरीय लोक गायकी में चयन से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोग बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कल्पना गायन में अपने सफलता का श्रेय अपने गुरु, माता-पिता और प्रशंसकों को दिया है। इसकी जानकारी देते हुए लोक गायक रामेश्वर गोप ने बताया कि मांझी प्रखंड के दाउदपुर थाना क्षेत्र के कुम्हना भेड़वनिया गांव की युवा गायिका कल्पना गोस्वामी अपने गुरू प्रख्यात तबला वादक प्रिंस पांडेय के वादन पर अपनी कला का जौहर बीखेरेंगी। कुमार अशोक गिरी व मां बैजन्ती माला देवी की पुत्री कल्पना अंग्रेजी विषय से स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग