राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस के साथ एएलटीएफ टीम के साथ अरना बिचला टोला गांव में छापेमारी करतें हुए महिला शराब धंधेबाज को 64 पीस फ्रूटी पैक शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एएलटीएफ टीम के दारोगा मो फूलहसन, जमादार अजय कुमार सिंह के साथ थाना पुलिस जमादार प्रमोद कुमार के साथ थाना क्षेत्र के अरना बिचला टोला गांव में छापेमारी की गई तों उर्मिला देवी पति स्व हया सिंह को 64 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वही पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है कि शराब कहां से आई और कौन कौन खरीदते हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग