राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नर सेवा, नारायण सेवा, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए आज शहर के प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था रोटरी क्लब सारण अपने स्थापना दिवस के अवसर पर ठंड से कांपते हुए लाचार वृद्ध व्यक्तियों एवं मजदूरों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। इस आयोजन के अवसर पर अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा कमजोर व्यक्तियों के सेवा के लिए तत्पर रहता है।आज हमारी संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर शहर की सुंदरता के लिए बहुत सारे कार्य किए गए हैं जिसमें ट्रैफिक पोस्ट एवं प्याऊ महत्वपूर्ण है।चार्टर्ड अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल और चार्टर्ड सचिव राजेश फैशन ने बताया,हमारे क्लब रोटरी सारण के द्वारा वैसे बच्चे जिनके जन्म से ही दिल में छेद है उनका निशुल्क ऑपरेशन कोच्चि के अमृता हॉस्पिटल में कराया जाता है।हम शहर के सभी व्यक्तियों से अपील करते हैं जिन्हें ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी हो एवं इलाज कराने में लाचार एवं असमर्थ हो हमारे क्लब के पदाधिकारियों से संपर्क करें,हम उनका निःशुल्क ऑपरेशन करवाएंगे।आज क्लब द्वारा 151 कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता,संयोजक राजेश जयसवाल के साथ पूर्व अध्यक्ष विकास कुमार,पंकज कुमार,सुरेंद्र गुप्ता,अजय कुमार,दिनेश गुप्ता,अजय प्रसाद,विजय ब्याहुत,अशोक कुमार,बासुकी गुप्ता,दिलीप पोद्दार,राजकुमार गुप्ता,विजय रंजन मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग