संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ठंड बढ़ते ही चोरी की घटना भी बढ़ गयी है। बीती रात हरपुर में चोरों ने स्टूडियो की दुकान का जंगला तोड़ हजारों रुपये मूल्य की समान चोरी कर ली है। दुकान से एक कम्प्यूटर, बैटरी, यूपीएस सहित कई सामान गायब है। मामले की जानकारी दुकानदार राकेश राय ने स्थानीय थाने को दी है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है देर रात को चोर जंगला तोड़ दुकान में प्रवेश कर गए। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर भागने की फिराक में थे तभी दुकान का एक दीवार टूट कर गिर गया। दीवार गिरने से पास के ही फ़र्नीचर की दुकान की करकट टूट कर गिर गयी। जिसके बाद लोग जग गए। जब लोग घटना स्थल पर पहुंचे तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली। इसी दौरान एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामले की अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग