राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी व्यक्ति के खाते से 52,500 सौ रुपये फर्जी तरीक़े से निकालने का मामला सामने आया है।पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।बतादे की पीड़ित नगरा गाँव निवासी मो.कलाम के पुत्र मो.रशीद ने नगरा ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत करते हुए कहा है कि एक मोबाइल नम्बर से कॉल आया उसके एक घँटे बाद आईडीबीआई बैंक के मेरे खाता से 52,500 सौ रुपये की निकासी कर ली गई।बैंक से स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि अज्ञात द्वारा पैसे की निकासी कर ली गई है।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग