राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में मौत मामले में परिजनों ने अज्ञात वाहन पर नगरा ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।बतादे की कादीपुर गाँव निवासी शकील अहमद का 25 वर्षीय पुत्र एजाज अहमद की सोमवार की रात्रि में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई मोहम्मद आमिर के दिये हुए आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन पर प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है।वहीं घटना में क्षति ग्रस्त बाइक को भी जब्त कर ली गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग