राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा बलिया रेल मार्ग पर मानवरहित रेलवे ढ़ाला को बंद करने को ले ग्रामीण और पुलिस के बीच हुए झड़प में हुआ पथड़ाव

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। छपरा बलिया मुख्य रेल मार्ग पर रिविलगंज गौतम स्थान स्टेशन के पूर्व महम्मदपुर गाँव के समीप मानवरहित रेलवे ढ़ाला को बंद करने के रेलवे के निर्णय का आसपास के गाँव के ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए मौके से खदेड़ दिया लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के ऊपर पथराव करते हुए उन्हें बचाव की मुद्रा में ला दिया और  रिविलगंज की ईओ संगीता कुमारी के सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले करने की कोशिश की हालांकि समय रहते पुलिस ने हालात को काबू करते हुए हंगामा कर रहे कुछ ग्रामीणों को पकड़ लिया है लेकिन हालात तनावपूर्ण बना हुआ है इसलिए मौके पर अभी भी आधा दर्जन थाना की पुलिस कैम्प किये हुए है। ग्रामीणों की मांग थी कि पूर्व में बनाया गया रेलवे अंडरपास तकनीकी तौर पर सही नही है जिसके निर्माण से आसपास के इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना बरसात के दिनों में करना पड़ा था इसलिए निर्माण में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करने के बाद ही इस रास्ते को बंद किया जाए।