राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र ने अपने होस्टल के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है।जिसके बाद सदर अस्पताल के सामने जय प्रकाश इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने आगजनी कर जमकर बवाल काटा। वहीं मृतक छात्र की पहचान मैकेनिकल शाखा के प्रथम वर्ष के छात्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। वहीं अपने साथी की मौत से आक्रोशित छात्रों ने सदर अस्पताल के सामने की सड़क पर आगजनी करते रास्ता बंद करा दिया है। छात्रों ने बताया कि जब मृतक छात्र संदीप बहुत देर होने तक अपने कमरे से नही निकला तो उसके कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो छात्र अपने कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। छात्रों ने बताया कि उन्हीने घटना की जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल को दी लेकिन वह खुद नही आये और उन्होंने सिर्फ अपनी सरकारी गाड़ी भेज अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। छात्रों ने प्रिंसिपल की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। छात्र खबर लिखे जाने तक सड़क जाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं।छात्रों का आरोप है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक द्वारा एक छात्र पर विशेष दबाव बनाकर मानसिक दबाव दिया गया। इसके दबाव में छात्र ने आत्महत्या कर लिया।
उपचार के नाम पर कोरम पूरा किया
मृतक छात्र की पहचान मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के छात्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। मृतक सीवान जिले का निवासी बताया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा मृत युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया । चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर देने के साथ ही छात्र उग्र हो उठे छात्रों का आरोप था कि प्रद्योगिकी संस्थान प्रबंधन छात्र के उपचार के नाम पर कोरम पूरा किया है।
छपरा के सदर अस्पताल में तनावपूर्ण बना रहा महौल
सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने के बाद छात्र उग्र हो उठे। आक्रोशित छात्रों ने अस्पताल के सामने आगजनी कर कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया। मामला शांत कराने के लिए पहुंची पुलिस टीम को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हंगामा स्थल पर कई थानों सहित पुलिस लाइन से पुलिस की कई टीम कैंप कर रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के दुकानों को बंद कर डाकबंगला रोड पर परिवहन बंद कर दिया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग