भेल्दी में शहीदों की याद में कैंडल मार्च
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी(सारण)। शहीद-ए-आजम युवा विचार मंच पैगा बाजार के तत्वाधान में भारत-चीन सीमा पर शहादत देने वाले भारतीय वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करते हुए मौन जुलूस ,कैंडल मार्च एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च पैगा बाजार से शेखपुरा चौक होते हुए पुनः पैगा बाजार पर वापसी तथा कारगिल चौक पैगा बाजार पर कैंडल समूह का ज्वलन किया गया । मार्च में सामाजिक कार्यकर्ता सह भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार राय, अशोक कुमार (बीडीसी), संतोष गुप्ता (डीडीसी) सुरेश रंजन ,मुन्ना गुप्ता, विकास कुमार, राहुल कुमार सिंह, बसंत कुमार,बिजेंदर राय (सरपंच), पंकज श्रीवास्तव, पप्पू यादव, ओम प्रकाश साह,(उप मुखिया) राम कठिन राय,डॉं नागेंद्र शर्मा, सुंदर राम,कुंदन गोस्वामी, विशेश्वर प्रसाद, नीरज कुमार, शुभ नारायण यादव (पूर्व सरपंच), आनंद कुमार सिंह, रूपेश कुमार,मृत्युंजय कुमार सिंह आदि लोगों ने भाग लिया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग