कामेश्वर सिंह महत्वाकांक्षी योजनाओ की जानकारी से जन जन को जागरूक कर रहे है
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण) बनियापुर विधान सभा के चर्चित समाजसेवी जद यू नेता कामेश्वर सिंह विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गाव का दौरा कर समाज में सरकार द्वारा प्रायोजित महत्वकांक्षी योजना की जानकारी से लोगो को लैस कर रहे है।जद यू राज्य सलाहकार समिति सदस्य कामेश्वर सिंह ने अपने विधान सभा क्षेत्र में चुनावी भ्रमण के दौरान अपने इष्ट मित्रो समर्थको से चुनाव पर अपनी रणनीति की चर्चा किया साथ ही आम जनता व् समर्थको से विचार विमर्श भी किया।उन्होंने मसरख के दुरगौली पंचायत के चकिया गांव निवासी लाल बहादुर सिंह पर बैठक क्र चुनावी रणनीति पर विस्तार से स्मर्थको की राय जानी वही कर्णकुदरिया चाँद कुदरिया आदि गावो में चुनाव में पक्ष में समर्थन की अपील किया।जहाँ लोगो ने एनडीए के समर्थन में मतदान करने की बात कही।मौके पर ब्रजेश सिंह शम्भु तिवारी पंचदेव राय रमेश सिंह विनोद सिंह सहित दर्जनों समर्थक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग