प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कोविड महामारी को देखते हुए बिहार सरकार के गृह विभाग के आदेशानुसार जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों को बंद कर दिया गया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ आर पी बबलू ने बताया कि महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएगी तथा प्रत्येक महाविद्यालय को ऑनलाइन कक्षा संचालित कर उसका लिंक कुलपति एवं कुलसचिव को भेजना होगा। वही महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के कार्यालय 50% कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ चलते रहेगा तथा आगंतुकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसी व्यवस्था बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत 21 जनवरी तक लागू रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग