पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के जैथर पंचायत के बजरहिया गांव निवासी भूपेंद्र ओझा की पत्नी मीनू ओझा का किडनी की बीमारी की समस्या को लेकर दिल्ली में इलाज चल रहा है।वही इलाज में रूपयों की आवश्यकता हैं। इस मामले में मशरक प्रखंड दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने मामलेे को महराजगंज भाजपा सांसद के सामने रखा जिस पर भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने प्रयास से प्रधानमंत्री राहत कोष से महिला की चिकित्सा हेतु 50 हजार रुपए की आर्थिक मददगार राशी खाते में भेजवाने का काम किया और आश्वस्त किया कि भविष्य में ज़रूरत के हिसाब से जब जरूरत होगी आर्थिक मदद दिलवाने में मददगार साबित होंगे।इस मामले में मदद की जानकारी भाजपा प्रखंड़ अध्यक्ष ने,उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा समेत कई उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग