पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स ने गुरुवार को छापेमारी करतें हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों से शराब की बरामदगी की वही शराब धंधेबाज फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एंटी लिकर टास्क फोर्स दारोगा मो फूलहसन, जमादार अजय कुमार सिंह और थाना पुलिस जमादार सुमन कुमार के संयुक्त सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर सपही और पदुमपुर गांव में छापेमारी की गई तो सपही गांव में पुआल के अंदर 27 पैक फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब जांच के दौरान रविकांत मांझी पिता ज्ञानी मांझी की पायी गयी वही पदुमपुर गांव में विजय मांझी पिता स्व रामजीत मांझी के मकान के पास पुआल से दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही विजय मांझी पुलिस बल को देख फरार हो गया। मामलेे में दोनों फरार शराब धंधेबाज पर कांड संख्या 05/22 दर्ज कर मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग