राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय बिहार सरकार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु प्रखंड स्तर पर प्रमाणिकरण की तिथि का विस्तार 31 जनवरी 2022 तक कर दिया गया है। एैसा प्रखण्ड स्तर पर पेंशनधारियों को भीड़ से बचाव एवं कोरोना संक्रमण फैलाव रोकने के उद्देश्य से किया गया है। लाभुकों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रखंड कार्यालय पर आने के बजाय अपने घर के नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रमाणीकरण करा लें, इससे भी वे प्रखंड कार्यालय के भीड़- भाड़ से बच सकते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग