पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव कृष्णा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराने वाले मशरक भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि युवक बाइक पर सवार होकर स्टेशन रोड होकर घर जा रहा था कि बाइक दुर्घटना में घायल हो गया जिसे इलाज के लिए उठाकर सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग