गड़खा में राजद के स्थापना दिवस पर बढ़ते पेट्रोल और डीजल की महंगाई को लेकर निकला प्रतिरोध साईकल मार्च
गड़खा(सारण)। राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्य को लेकर प्रतिरोध साईकल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरीब किसान मजदूर की आँसू एंव दर्द के कोख से उपजा राष्ट्रीय जनता दल के 24 वां स्थापना दिवस के अवसर पर डीजल पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही हैं, जो की इतनी वृद्धि भारत की इतिहास में पहली बार हुई हैं। इस तानाशाह सरकार के शासन में पुनः गरीब किसान मजदूर की आँसू छलकने लगा हैं, जो आनेवाले दिन में पूरे भारत मे गरीबों द्वारा आंदोलन छिड़ेगा। वो एतिहासिक आंदोलन का प्रादुभाव होगा और यह आंदोलन हमारे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में खड़ा होगा। आज के मंहगाई के विरोध में ये पहली अंगड़ाई हैं, अभी बहुत बड़ी लड़ाई बाकी हैं। उन्होंने इस निक्कमी सरकार से हमलोग मांग करते हैं कि डीज़ल पेट्रोल की बढ़ती कीमत को वापस ले। अन्यथा देश के तमाम गरीब, मजदूर, किसान सत्ता से बेदखल करने पर बाध्य होंगे। कहा कि बढ़ी हुई डीजल पेट्रोल की कीमत जबतक सरकार वापस नहीं लेगी ये आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग