राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोठेया सी आर सी के प्रांगण में बैठक की गई जिसमे निम्न बातो पर जोर देते हुए जलालपुर प्रखंड के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा की जलालपुर बी आर सी का बहुत बुरा हाल है बीईओ राजेन्द्र राम को यह पता नही है की शिक्षको के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। जब भी कोई शिक्षक जाते है तो उनके साथ अभ्रद्र तथा असंसदीय व्यवहार किया जाता है। वही प्रखंड के कोषाअध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने अपनी बातो पर जोर देते हुए कहा की जलालपुर बी आर सी पर हो रहे भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए जो बन पड़ेगा वह किया जायेगा। उनहोने कहा की शिक्षको के साथ दोहरी नीति अपनाई जाती है। जब बी आर सी पर शिक्षको का फिकसेसन सही करा दिया गया था तो गलत कैसे हो गया। मौके पर जलालपुर प्रखंड के अध्यक्ष संजय पाण्डेय, कोषा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, मनोज तिवारी , दिलिप कुमार यादव ,उतम कुमार, उमाशंकर महतो तथा काफी संख्या मे शिक्षक तथा शिक्षिका उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग