राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शुक्रवार को अचानक महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा इंजीनियरिंग कॉलेज छपरा में पहुंच कर छात्रों से बातचीत कर उत्पन्न स्थिति को समझने का प्रयास किया। छात्रों से बहुत देर तक बात की गई एवं इंजरिंग कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गई छात्रों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार एवं शोषण किया गया तो खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। आज के औचक निरीक्षण में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा सांसद के साथ मौजूद थे एवं सभी छात्रों से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास किया तथा विद्यालय प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया काॅलेज प्रशासन ने कहा वह लड़का हमेशा फ्रेडअप रहता था बैक बेंचर था, किसी से कोई बात नहीं करता था। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने पूछा क्या आपके यहाँ मेन्टर नहीं है? अगर है उस बच्चे को उन्होंने कभी देखा कभी बात किया तो प्रशासन ने उत्तर दिया की मेन्टर है। परन्तु उसने किसी छात्र से बात नहीं किया। विज्ञान एवं प्राधौगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह से बात कर यथा स्थिति से अवगत कराया। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात की। इस औचक निरीक्षण में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री शांतनु कुमार प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद, सिंह, सुपन राय, बलवंत सिंह, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, एबीबीपी संगठन मंत्री पुरूषोत्तम कुमार, राजा बाबु, राजीव तिवारी, विरेन्द्र सिंह, पवन मिश्रा, सुमित राज मंधिर मिश्रा, धीरज मिश्रा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग