राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर महात्मा गांधी के तस्वीर के समक्ष मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर हुई जिसके विरोध में भाजपा जिला कार्यालय पर धरना का आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने धरना पर बैठते हुए कहा राष्ट्रपति जी पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगावें। राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी कांग्रेस नेतृत्व को सद्बुद्धि दे कि वह देश को अस्थिर करने का काम न करें। धरना पर जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महामन्त्री शान्तनु कुमार, मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, बलवंत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, अजीत सोनी, चिन्टु सिंह, राजेश डाबर, गणेश गोकुल, अनिल यादव आदि धरना पर बैठे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग