राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक ग्राहक के खाते से साठ हजार रुपये की फर्जी निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित ग्राहक गलिमापुर निवासी दौलतिया देवी ने तरैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके खाते में एक लाख साठ हजार रुपये थे। वह 3 जनवरी को बैंक से पांच हजार रुपये की निकासी की। लेकिन एक दिन बाद उसके मोबाइल पर साठ हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। जिसके बाद वह बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को फर्जी निकासी के बारे में बताई। तथा उसके खाते में 95 हजार 790 होने का मैसेज आया है। जबकि उसने केवल पांच हजार रुपये ही निकासी किए थे। उसके खाते से साठ हजार रुपये की फर्जी निकासी हो गई है। जिस पर शाखा प्रबंधक द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया और ना ही उनकी खाते का स्टेटमेंट दिया गया। इस संबंध में पूछने पर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि उक्त महिला का पेंशन से रिलेटेड कुछ पैसा उनके खाते में आया था। खाते में आवश्यक कागजात जमा नहीं करने के कारण उनका खाता होल्ड पर है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग