राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा) बिहार से कोविड को लेकर जारी नए निदेश के आलोक में सारण डीएम ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि कोरोना को लेकर गृह विभाग द्वारा जारी नए गाइडलाइंस के अनुसार शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइटकर्फ्यू लागू रहेगी। 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ सभी सरकारी व गैरसरकारी कार्यालय खुलेंगे। सभी दुकानों, होटलों व ढाबो में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है, तथा भीड़-भाड़ नहीं लगाना है। क्षेत्र में मास्क चेंकिग अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों को जागरूक किया जाएगा कि भीड़-भाड़ न लगाएं तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। हॉस्पिटल को कोविड वार्ड को तैयात रखने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी प्रकार की परेशानी होने पर उसको इस्तेमाल में लाया जा सकें। इस बार कोविड पेशेंट को राज्य स्तर से निगरानी की जा रही है तथा उनके दवाओं का कीट स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनको उपलब्ध कराया जायेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तरैया बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओं अंकु गुप्ता शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग