राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद अब पंचयतो में रोस्टरवार ग्राम सभाओं का कार्यक्रम शुरु हो गयी है। जहां निदेशक पंचायती राज विभाग के निर्देश पर आगामी 2022-23 के द्वारा सबकी योजना, सबका विकास के तहत तय समग्र समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी तैयार किए जाने एवं ई ग्राम ग्राम स्वराज पोर्टल पर डाटा अपलोड किए जाने के लिए समयावधि निर्धारित की गयी है। साथ ही जीपीडीपी तैयार किए जाने के 09 बिन्दुओं में किसी एक लक्ष्य को संकल्प के रूप जीपीडीपी मे सम्मिलित करने की बात कही गयी है। जहां प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ने रोस्टर 5 जनवरी से 8 जनवरी तक का पंचायतवार रोस्टर जारी किया है। जिसके तहत पंचायतों में शांतिपूर्वक ग्राम सभाए प्रारम्भ है। प्रखंड में 5 जनवरी से लौवा कला, करही, बेदौली, पैगंबरपुर, सहाजितपुर, मनोपाली, 06 जनवरी मनिकपुरा, कन्हौली मनोहर, भुसाव, मरीचा, धवरी, पिरौटा खास, 07 जनवरी को गोवा पिपरपाती सतुआ, सरेया, सिसई , कराह, धनगराहा, सहाबुद्दीन भिट्ठी तथा 08 जनवरी को बनियापुर, हरपुर, सुरौधा, कमता, राम धनाव पंचायत में ग्राम सभा का अयोजन होना है। जहां सभी पंचायत सचिवों को पंचायत में संबंधित प्रतिनिधियों व आम जनमानस तक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है। ताकि पारदर्शितापूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग