राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रकृति प्रदत्त संसाधनों के सरंक्षण से ही मानव जीवन की रक्षा सम्भव है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्राकृतिक संसाधनों जैसे -पेड़ – पौधें, जीव -जंतुओं, जंगलों, पहाड़ों आदि का होना आवश्यक हैं। यदि प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण होगा तो वातावरण, पर्यावरण, प्रकृति असंतुलित होगी। जिससे जीवन संकट में पड़ जाएगा। इसलिए इसे बचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस तरह का संकल्प नगरा प्रखंड के बीबी राम उच्च विद्यालय, नगरा में राजकीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नसीम अख्तर द्वारा छात्र-छात्राओं को नव वर्ष 2022 के प्रारंभ में सोमवार को विद्यालय खुलते ही दिलाया गया। शिक्षक नसीम अख्तर ने छात्र-छात्राओं को पर्यवारण के महत्व को समझाते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। क्योंकि सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी है। हर किसी को ज्यादा से ज्यादा पौधें लगाना चाहिए और उनकी देख- रेख की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। क्योंकि पर्यवारण ही हमारा घर हैं। जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण संबंधित कुछ महत्वपूर्ण उपायों को बताते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि स्वयं एवं अपने समाज में लोगों को प्लास्टिक बैग का प्रयोग करने से रोकें, कचड़ों को फैलने-फैलाने से रोकें, रासायनिक उर्वरकों और किटनाशक के उपयोग से बचे, वाहनों से निकलने वाले धुएं तथा भूतल या सतह जल का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण संबंधित स्लोगन-धरती को हरा भरा बनाएंगे, पर्यावरण की अलख जगाएंगे। हरे-भरे पेड़ है जहां, वहां धरती का स्वर्ग है आदि के साथ छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया। उन्होंने शपथ के बाद छात्र – छात्राओं की बीच राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम जल, जीवन, हरियाली की भी संक्षिप्त चर्चा की। छात्र छात्राओं में उज्जवल कुमार, रानी कुमारी, महेश कुमार, मोनू, रमेश कुमार, आरती कुमारी आदि सभी छात्र छात्राओं ने हाथ उठाकर वचन देते हुए कहा कि नव वर्ष के स्वागत के साथ हम सभी यह प्रयास करेंगे कि शिक्षक नसीम अख्तर द्वारा बताए गए सभी बातों को अपने जीवन में उतारकर साथ ही दूसरो को प्रेरित करते हुए किसी भी प्रकार से पर्यावरण एवं वन्य जीव -जंतुओं को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग