राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर चट्टी के प्रसिद्ध युवा क्रिकेटर प्रिंस कुमार के जन्म दिन पर वर्चुवल बधाइयों का तांता लगा रहा। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, फिल्म गीतकार पवन पांडेय, कृष्णा बेदर्दी, विकाश सिंह, रंजीत ओझा लाट (झारखंड पुलिस) आदि ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए प्रसिद्ध व्यावसायी संतोष प्रसाद के पुत्र प्रिंस को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना कर रसूलपुर का नाम रौशन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। रसूलपुर में सैकड़ों युवक समारोह पूर्वक प्रिंस का जन्मदिन मनाया और करीब एक दर्जन केक काट कर जश्न मनाया। जश्न में स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि भीम सिंह, उप मुखिया मनोज प्रसाद सोनी उर्फ नन्हें, धनु बाबा, दीपक सिंह, रंजन तिवारी, राजा सोनी, प्रकाशकुमार, बृजकिशोर, सुबोध सिंह, विकेश पाण्डेय, लगन यादव, राजू कुमार, सन्नी तिवारी, बादल सिंह, छोटू शर्मा, रोहित ओझा, अप्पी सिंह, भुपेश दुबे आदि शामिल हुए और अपने चहेते क्रिकेटर प्रिंस को गर्म जोशी से लम्बी उम्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग