राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा ने बिहार सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को रसुलपुर और एकमा थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर भूमि से संबंधित तीन विवादों का निपटारा पक्ष-विपक्ष के सहमति के साथ किया गया। इसकी जानकारी देते हुए सीओ कुमारी सुषमा ने बताया कि शनिवार को एकमा थाना में भूमि से संबंधित तीन नये मामले आए। जिनमें से एक का मौके पर निष्पादन किया गया। वहीं रसूलपुर थाना में भूमि से सम्बन्धित कुल पांच नए मामले आए। जबकि मौके पर दो मामलों का निपटारा किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक नैन्शी कुमारी, सीआई योगेंद्र पासवान के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग