प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की जा रही बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में शनिवार के दिन कुल 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गौरतलब है कि बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा गंगा सिंह महाविद्यालय छपरा एवं राम जयपाल महाविद्यालय पर संचालित की जा रही है । शनिवार के दिन रामजयपाल महाविद्यालय पर कुल 432 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा वहीं गंगा सिंह महाविद्यालय छपरा परीक्षा केंद्र पर 717 परीक्षार्थियों में से 670 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए ।उक्त बातों की जानकारी जेपीयू के पी आर ओ डॉ हरीश चंद्र ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग