राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी किशोरी के पिता ने दर्ज कराते हुए गांव के ही अनिल कुमार, उर्मिला देवी तथा रमिता देवी को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि अपहृत किशोरी तीन दिनों पूर्व पढ़ने के लिए उच्चत्तर विद्यालय हरपुर कराह गयी थी। जहां से नामजदों ने उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान ही किशोरी के अपहरण की जानकारी मिली। पुलिस अपहृता की बरामदगी तथा नामजदों की गिरफ्तारी में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग