संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विभागीये निर्देशानुसार नवम्बर के अंतिम सप्ताह से ही प्रखंड में धान क्रय केंद्र की शुरुआत कर दी गई। मगर पंचायत चुनाव की वजह से मध्य दिसंबर के बाद ही खरीदारी शुरू हुई। बावजूद इसके अबतक क्रय केंद्र पर धान की खरीददारी गति नहीं पकड़ सकी है। जिससे किसान अपने को ठगा महशुस कर रहे है। इधर बिचौलिये पैक्स केंद्र से सांठगांठ कर किसानों की मजबूरियों का फायदा उठाते हुए निर्धारित से काफी कम दर पर धान की खरीद कर स्टॉक करने में जुटे है। महेश राम, द्वारिका साह, रामलाल महतों,जलेश्वर पंडित, अब्दुल रहमान सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी अलग-अलग दलील देकर पैक्स एवं अन्य सरकारी क्रय केन्द्रो पर धान की खरीद नही की गई। जिससे किसानो को अपनी गाढ़ी कमाई से उपजाई गई धान की फसल को औने-पौने दाम बार बेचने को विवश होना पड़ रहा है। हालाँकि बिभागिये स्तर पर योजना का पूरा-पूरा लाभ किसानों को प्राप्त हो सके को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके लिये सैकड़ो किसानों ने सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर धान को बेचने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेसन भी करा लिया है। मालूम हो कि सरकारी केंद्र पर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1920 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। मगर क्रय केंद्र पर किसानों की धान की खरीद नहीं होने से रवि फसलो की बुआई, पटवन एवं अन्य कार्यो को निबटाने के लिये व्यपारियो के हाथो महज 1000-1100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेंचने को किसान मजबूर है।इस संबंध में बीसीओ दिलीप चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी चयनित केंद्रों पर धान की खरीद शुरू कर दी गई है। केंद्र पर किसानों को बरगलाने की शिकायत मिलने पर संबंधित पैक्स अध्यक्ष पर करवाई के लिये वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया जाएगा।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा