संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। हाल के दिनों में साईबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को लेकर खाताधारक काफी चिंतित दिख रहे हैं। ताजा मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के
बेरुई का है। जहाँ खाते से बीस हजार रुपये फर्जी निकासी कर ली गई है। जिस मामले में पीड़िता पूनम देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि छपरा स्थित एसबीआई के एक ब्रांच में मेरा खाता है। इस दौरान मेरे रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया कि आपके खाते से दस हजार रुपये की निकासी कर ली गई। जिसे देख मैं हतप्रभ रह गई कि मेरा एटीम कार्ड मेरे पास में है। बावजूद इसके एटीम केंद्र से रुपये की निकासी कैसे हो गई। जिसके तुरंत बाद मैंने अपना खाता जांच किया तो जानकारी मिली कि दस-दस हजार करके दो बार में बीस हजार रुपये की निकासी की गई है। जिसकी लिखित शिकायत मेरे द्वारा होमब्रांच में भी की गई है। मालूम हो कि बिगत के दिनों में बनियापुर और सहाजितपुर थानों में साईबर क्राइम के तहत अलग-अलग खाताधारकों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की फर्जी निकासी के मामले में आधा दर्जन से अधिक मामला पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई है। ऐसे में इस तरह की बढ़ती घटनाओं को लेकर खाताधारकों में अपनी जमा- पूंजी को लेकर हर समय डर बना रहता है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग