पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक (सारण) वेतन विसंगति को लेकर शिक्षको में असंतोष के बीच परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने मशरक प्रखंड में शनिवार को शिक्षको के साथ बैठक कर विसंगति को लेकर डीपीओ स्थापना स्तर से सुधार कराने का आश्वासन दिया। शिक्षक नेता ने कहा कि सारण में बड़े पैमाने पर वेतन विसंगति है जिसे लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । वेतन विसंगति दूर कर ही हर हाल में निर्धारण होगा। माननीय न्यायालय के आदेश का पालन भी इस दिशा में होनी चाहिए। समरेंद्र ने वेतन विसंगति को दूर करने की दिशा में पत्रकारों से बात करते हुए मीडिया का भी सहयोग अपेक्षित बताया। बैठक में जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के साथ शिक्षक नेता संतोष सिंह , कुमार प्रमोद , पवन कुमार पांडेय,अभय पांडेय, चंदन कुमार, नागेन्द्र मांझी, रजनीकांत राम,चंदन सिंह , मंटू सिंह,मुकुल सिंह, रामशंकर सहनी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग