पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चांद बरवा गांव में पिछले चार महीनों से बंद पड़े दो मकानों में चोरी की घटना सामने आई है पर बंद मकान के कितने की संपति चोरी हुई हैं वह मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा। बंद मकान में एक आर्मी जवान सपरिवार दिल्ली और एक रेल पुलिस जवान बनारस में रहता है।घटना की सूचना पर गांव के लोगों द्वारा मशरक थाने को सुचित किया गया मशरक पुलिस द्वारा शनिवार को घटना स्थल पर पहुंच मामलेे में जांच-पड़ताल की गई।पर चोरी में कितने की संपति चोरी हुई है परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहन पाण्डेय दिल्ली मे आर्मी में कार्यरत हैं और दिल्ली में सपरिवार रहते हैं वही विकास पाण्डेय आरपीएफ में वाराणसी मे कार्यरत है।वही गांव वालों ने बताया कि विकास पाण्डेय आरपीएफ जवान और उनके भाई के शादी की सारा सामान घर में ही था। वही चोरी कब हुई है यह पता नहीं चल पाया है क्यूंकि मकान पिछले छठ पर्व से ही बंद पड़ा है।वही घटना की सूचना मिलते ही मोहन पांडेय गाव पहुंचे और बताया कि चोरी की घटना में करीब चार लाख रुपए की संपति चोरी कर ली गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग