संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क पर गलत ढंग से बालू लदे ट्रैक्टर लगाने एवं यातायात प्रभावित करने को लेकर अंचलाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को जब्त कर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया है कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पाया गया कि एनएच 331 पर कन्हौली के समीप पेट्रोल पंप के आसपास में बालू लदे सात ट्रैक्टर सड़क के किनारे पार्क किया गया था।जहाँ किसी भी टैक्टर पर चालक नही था।सड़क के किनारे लगे टैक्टर से यातायात प्रभावित हो रही थी। वहीं आसपास के लोगों द्वारा दुर्घटना की भी आशंका व्यक्त की जा रही थी। जिसको लेकर अंचल गार्ड के सहयोग से सभी बालू लदे वाहनों को जब्त कर लिया गया।मामले में अंचलाधिकारी द्वारा वाहनों के स्वामी एवं अज्ञात चालकों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग