संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के रामधनाव का है। दोनों पक्षो द्वारा स्थानीय थाने में मामले की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी कांति देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोस के ही मोहन राय, कलावती देवी, सरिता कुमारी तथा कुसुम देवी को नामजद कर गाली- गलौज एवं मारपीट कर जख्मी करने की बात कही है। वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी कलावती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें विद्यावती देवी, मुन्ना कुमार, कांति देवी को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग