राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब बरामद किया। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुदीन का है। एसआई मो. आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि नागेश्वर महतों अपने कर्कटनुमा घर मे शराब की खरीद-विक्री कर रहा है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर भागने में सफल रहा।जहाँ तलाशी के क्रम में 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया। मामले में नागेश्वर महतों को आरोपित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग