राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के करही का है। पीड़ित नन्द कुमार पूरी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पड़ोस के ही चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरे घर से मुख्य सड़क पर जाने के लिये निजी गली है। जहाँ बगल के ही पुरुषोत्तम पूरी, प्रभाकर पूरी, नगनारायण पूरी एवं इंदु देवी पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मेरे गर्दन में गमझा लपेट मारपीट करने लगे। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे।जिसके बाद मेरी जान बची। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग