नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित पुर्ववारीपटी गांव में नवनिर्वाचित मुखिया की एक बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता मुखिया श्याम सुंदर गिरी ने किया।इस दौरान मुखिया संघ के चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में प्रखण्ड के सभी 18 निर्वाचित मुखिया में 16 मुखिया लेने की बात बताया गया।सर्वसम्मति से मुखिया निर्मला सिंह को मुखिया संघ के अध्यक्ष चुना गया।वही उपाध्यक्ष पद पर शेखपुरा पंचायत के युवा मुखिया ई प्रतीक कुमार बने,जबकि सचिव हुस्सेपुर पंचायत के मुखिया सुदीश कुमार, कोषाध्यक्ष रसूलपुर पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर गिरी वहीं मुखिया संघ के संयोजक मुस्तफा अंसारी का चुनाव किया गया।संगठन के चुने गए मुखियों को एक समारोह कर सभी मुखिया ने फूल माला अंग वस्त्र से उन्हें समानित किया।इस मौके पर पूर्व मुखिया दिलीप सिंह,मुनचुन सिंह,मुखिया पुत्र दिलीप साह,मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर चौहान,अपहर मुखिया प्रतिनिधि सरोज पश्वान उर्फ बिदेशिया,मदन सिंह,समेत दर्जनों जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग