पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित प्रतिनिधि भवन में सोमवार को प्रखंड के 15 पंचायतों के वार्ड सदस्य की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने किया। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय वार्ड संघ के संचालन हेतु कार्यकारिणी गठन करने को लेकर बातचीत की गई। इस बैठक में लगभग 110 की संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से गंगौली पंचायत के वार्ड सदस्य व उप मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को निर्विरोध चुनाव किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार तिवारी, चंपा देवी, महासचिव पद के लिए शशि भूषण तिवारी, सचिव पद के लिए फातमा बेगम, मोहम्मद रिजवान, झूना देवी, मालती देवी, संयुक्त सचिव पद के लिए हेमंत मांझी, पिंकी कुमारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए गुड्डू कुमार सिंह, कविता देवी, मीडिया प्रभारी राज किशोर सिंह, मनोज कुमार सिंह, संघ संयोजक उषा देवी को चयनित किया गया। प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष मनोनीत होने पर विकास कुमार सिंह ने कहा कि मेरा दायित्व है की मैं प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की हक की लड़ाई प्रखंड से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक लरूंगा, जो भी वार्ड सदस्य को मिलना चाहिए उसे मैं दिलवाने का काम करूंगा। प्रखंड महासचिव शशि भूषण तिवारी ने कहा कि मैं संगठन के साथ मिलकर निष्ठा पूर्वक सभी वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर काम करूंगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग