अखिलेश्वर पाणेण्ड। राष्ट्रनायक न्यूज।
जालपुर (सारण)। प्रखंड के किशनपुर पंचायत की मुखिया रामवती देवी प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष चुनी गई हैं। प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद यादव की अध्यक्षता किशुनपुर पंचायत सरकार भवन में उनका चुनाव किया गया। मुखिया संघ के अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि सभी मुखिया व आमजन के मान सम्मान के लिए कार्य करूंगी। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह, माधोपुर मुखिया धर्मेंद्र यादव, देवरिया मुखिया राजू कुमार साह, भटकेसरी मुखिया पुष्पा देवी, रामपुर नूरनगर के मुखिया नगेंद्र मांझी, रेवाड़ी के मुखिया सुनील राजभर सम्होता के मुखिया सीमा देवी के प्रतिनिधि सुभाष सिंह, विशनपुरा के उत्तम बैठा संवरी के त्रिलोकी साह सहित क ई अन्य भी भी थे|उनके चयन पर प्रखंड के कई गणमान्यो ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में संत बाबा दामोदर दास जी, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, बंटी सिंह, मणीन्द्र कुमार पांडेय, प्रखंड उप प्रमुख संजय कुमार यादव बी डी सी प्रतिनिधि राजेश सिंह सहित कई अन्य भी शामिल हैं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी