राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखंड उपाध्यक्ष गुलाम गौश एवं मनोज कुमार सिंह, महासचिव संपत राम राही, सचिव धर्मदेव राय, मनोज राय एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय चुने गए मुखिया गणों के हक और अधिकार एवं पंचायतों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा: दिनेश राय गड़खा। प्रखंड मुखिया संघ गरखा का चुनाव श्री कृष्ण वाटिका (चस्का रेस्टोरेंट) गड़खा में ग्राम पंचायत राज मिर्जापुर के मुखिया प्रतिनिधि महेश राय की अध्यक्षता में प्रखंड मुखिया संघ गड़खा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।प्रखंड मुखिया संघ गड़खा के गठन हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवनिर्वाचित मुखिया गणों की बैठक हुई। जिसमें सबसे पहले 8 जनवरी 2022 को अलोकतांत्रिक तरीके से, बिना बैठक किए, तिथि निर्धारण कर चुनाव की परंपरा के विरुद्ध जाकर पूर्व में गलत मुखिया संघ के गठन पर असहमति व्यक्त करते हुए, मनमाने तरीके से मुखिया गणों को अंधकार में रखकर गड़खा मुखिया संघ का चुनाव कराए जाने पर असहमति व्यक्त करते हुए निंदा की गई। ठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ गड़खा का गठन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत राज रामपुर के मुखिया दिनेश राय को एक बार फिर से गड़खा प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष गुलामे गौश, मनोज कुमार सिंह, महासचिव संपत राम राही, सचिव धर्मदेव राय, मनोज राय एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय को चुना गया।लगातार तीसरी बार दिनेश राय के मुखिया संघ के अध्यक्ष बनने पर बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।मौके पर दर्जनों पंचायतों के मुखियागण मौजूद थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी