राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर जिले से चलाए जा रहे अवैध खनन अभियान के तहत नगरा अंचलाधिकारी सह खनन निरीक्षक मोहित कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष खैरा वीरेंद्र राम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत अवैध खनन तथा अवैध चालान एवं ओवरलोडेड 220 सीएफटी लाल बालू लिए एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया तथा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त व्यक्ति सिवान जिले का दरौंदा थाना क्षेत्र के भीख बांध गांव निवासी श्री भगवान यादव का पुत्र राज देव कुमार यादव बताया जाता है । इस बाबत थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि अंचलाधिकारी द्वारा प्राथमिकी ट्रैक्टर चालक एवं उसके मालिक के खिलाफ दर्ज कराई गई है । जिसके तहत चालक को सोमवार के दिन जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग