राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। एक तरफ कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से सभी सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन बंद है। वहीं निजी विद्यालयों के संचालक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। प्रखंड के अधिकांश निजी विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य अब भी धड़ल्ले से जारी है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका प्रबल है। निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ बीईओ ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए एक पत्र निर्गत कर संचालकों को शख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इन विद्यालयों में पठन पाठन बंद नहीं होने की स्थिति में सारी जवाबदेही संचालको की होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग