राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार में बच्चों के विवाद में जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने मांझी पीएचसी पहुंचाया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए तथा दोनों तरफ से लाठी डंडा व पत्थर आदि चलने लगा। हालाँकि दुकानदारों ने बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ाया तथा अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक पक्ष के अमन प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, अखिलेश्वर प्रसाद, बीरेन्द्र प्रसाद तथा आशीष कुमार शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के इसहाक मियां, आएशा बेगम तथा अशरफ मियां शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग