राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 165 संदिग्ध व बीमार लोगों की कोविड-19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा की गई। इस दौरान एसबीआई एकमा शाखा के दो कर्मियों के अलावा एकमा ब्लॉक रोड और रसूलपुर निवासी एक-एक सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीएचएम राजू कुमार ने बताया कि संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक परामर्श और दवाएं देकर होम क्वारेंटाईन में भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग