गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय युवक के मौत मामले में यूडी केस दर्ज
धमेन्द्र कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में अपने ननिहाल आए इसुआपुर थाना क्षेत्र के जलेश्वर राय के 8 वर्षीय एकलौता पुत्र नन्दन कुमार के नहर किनारे स्थित गड्ढे में भरे पानी मे डूबने से मौत हो गई थी।मृतक के पिता जलेश्वर राय ने थाने में यूडी केस दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरा पुत्र नहर के तरफ 30 जून को पैखाना करने गया था।लेकिन वापस नही आया।काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नही चल सका।1जुलाई को सुबह में नहर के किनारे स्थित गड्ढ़ा जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था।उसी में मेरे लड़के का शव तैरते हुए दिखाई दिया।जिसे देखकर अपने लड़के के रूप में पहचान किया।मेरे पुत्र का पानी मे डूबने से मौत हुई है इसमें किसी का कोई दोष नही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग