राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आज कदाचार मुक्त वातावरण में होगी औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा की परीक्षा

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) 2021 की परीक्षा दिनांक 12 जनवरी को छपरा शहर के तीन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली 09ः30 बजे पूर्वाह्न से 12ः45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 01ः45 बजे से 05ः00 बजे अपराह्न तक की होगी। औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) 2021 की परीक्षा के लिए जिला स्कूल छपरा, विशेश्वर सेमिनरी, छपरा एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें दोनो पालियों में 2254 परीक्षार्थियों के भाग लेगें।

परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्ती दल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल सहित महिला एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व अपनी प्रतिनियुक्ति का स्थान ग्रहण कर परीक्षा समाप्ति के तीस मिनट उपरान्त तक उपस्थित रह कर विधि व्यवस्था संधारित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्र हॉल में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की भौतिक सत्यापन कराते हुए यह सुनिश्चित कर लेंगे कि अभ्यर्थियों के पास प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री के अलावे सादा कागज क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी, पी०डी०ए० या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं हो। क्योकि इन सभी को परीक्षा के दौरान पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के संपूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर रहेंगे जो परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा को स्वच्छ, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक को निदेष दिया गया कि वे परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान कोविड-19 के मद्देनजर निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए करेंगे। सीट प्लान को परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्षित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल सके। सभी परीक्षार्थी का थर्मल स्क्रेनिंग होगा। उसके बाद की परीक्षा केन्द्र में प्रवेष करने दिया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी की बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। परीक्षा में शामिल सभी लोगों के लिए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा स्वच्छ, कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के बाहरी चाहरदीवारी से सभी दिशाओं में 500 गज की परिधि के अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर ने सुबह 07 बजे से संध्या 07 बजे तक निषेधाज्ञा लागू किया है। परीक्षा के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा के कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या-06152-242444 है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण मोबाईल नंबर 8544411907, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा मोबाईल नंबर 9473191269 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा मोबाईल नम्बर 9431800075 से संपर्क किया जा सकता है।