राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मकर संक्राति त्योहार के अवसर पर नदियों के घाटों पर प्रतिनियुक्त रहेंगे दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल : जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)।  जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा वीडियों काॅफ्रेसिंग के माध्यम से कोविड संक्रमण के दौरान मकर सक्रांति त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षात्मक बैठक जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगणों के साथ की गयी। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि मकर सक्रांति का पर्व 14 एवं 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर नदियों में स्नान की परम्परा को देखते हुए कोविड संक्रमण के दौर में विषेष सावधानी की आवश्यकता है। सर्वप्र्र्रथम निजी नावों के परिचालन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने का निदेष दिया गया। सिर्फ प्रशासनिक कार्य हेतु ही नावों का परिचालन किया जा सकेगा। इस अवसर पर संवेदनशील नदी, तालाब धाटों को चिन्हित कर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर आवश्यक संख्या में गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने का निदेष दिया गया। इसके साथ ही घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने, कोविड के दिशा-निर्देश का सख्ती से अनुपालन करवाने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। खतरनाक घाटों पर एन.डी.आर.एफ/एस.डी.आर.एफ की दलों की भी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय के द्वारा भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ लोगों को माईकिंग के जरिए मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने के प्रति जागरुक करते रहने का संदेश देने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान वाहनों में मास्क चेकिंग अभियान के साथ ओवर लोडिंग न हो इस संबध में विषेष जाँच अभियान चलाने की भी बात कहा गया। किसी भी परिस्थिति में जहाँ पर परम्परागत रुप से मेले लगते थे वहाँ मेले के आयोजन हेतु अनुमति नहीं देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। पूर्व से ही लोगों को सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाने की सलाह माइकिंग के जरिए देने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीएसपी मुख्यालय, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।